18 जून 2019 - 16:10
राष्ट्र संघ ने माना कि म्यांमार के पलायनकर्ताओं के संबंध में ढिलाई हुई

संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक रिपोर्ट में कहा है कि म्यांमार के पलायनकर्ताओं के संबंध में इस संस्था का क्रियाकलाप विफल हो गया है।

गार्डियन समाचारपत्र के अनुसार राष्ट्र संघ पर म्यांमार में पलायनकर्ताओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा की अनदेखी करने का आरोप लगने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव अंटोनियो गुटेरस ने आदेश दिया है कि इस संबंध में जांच की जाए। ग्वाटेमाला के पूर्व विदेश मंत्री गर्ट रोज़ेन्थल ने म्यांमार के पलायनकर्ताओं के संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ के क्रियाकलाप की एक रिपोर्ट तैयार की है जिससे पता चलता है कि वर्ष 2017 में इस संघ के क़दमों के कारण अनेक रोहिंग्या मुसलमानों को बेघर होना पड़ा था।

 

ज्ञात रहे कि वर्ष अगस्त 2017 में म्यांमार की सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत राख़ीन में मुसलमानों के ख़िलाफ़ अत्यंत कड़ा क्रेक डाउन किया था जिसमें हज़ारों लोग हताहत और घायल हो गए थे जबकि सात लाख लोग सीमा पार करके बांग्लादेश में शरण लेने पर विवश हो गए थे। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे जातीय सफ़ाया क़रार दिया है।